फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम संविदाकर्मियों की दिन में रही हड़ताल, शाम को खत्म होने की हुई घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएम संविदा कर्मियों की दिन में रही हड़ताल
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मियों की छठे दिन भी हड़ताल जारी रही। संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर ब्लाक स्तर पर सीएचसी और पीएचसी पर धरना-प्रदर्शन किया। जिले में धारा 144 लागू होने के कारण संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर धरना नहीं दिया। लखनऊ में प्रांतीय स्तर पर हुई वार्ता के बाद शाम को हड़ताल खत्म करने की घोषणा की गई।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर एनएचएम संविदा कर्मचारी सात सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार से हड़ताल पर चले गए थे। सोमवार को छठे दिन भी संविदा कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर रहे। संविदा कर्मचारियों ने शनिवार तक सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया था। सोमवार को संविदा कर्मचारी सीएमओ कार्यालय पर इकट्ठा नहीं हुए और ब्लाक स्तर पर सीएचसी और पीएचसी पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संगीत शर्मा ने बताया कि सोमवार को जिले में धारा 144 लागू होने के कारण जिला मुख्यालय पर आंदोलन नहीं किया गया। दोपहर बाद लखनऊ में प्रांतीय स्तर पर वार्ता हुई है, जिसमें कुछ मांगों पर सहमति बनी है। प्रांतीय स्तर के निर्देश पर शाम को जनपद में संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार और हड़ताल खत्म कर दी गई है। मंगलवार से सभी संविदा कर्मचारी अपने काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें