फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए नई समय सारिणी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए नई समय सारिणी जारी
विज्ञापन

शामली। समाज कल्याण विभाग ने शैक्षिक सत्र 2021-22 में दशमोत्तर कक्षाओं के लिए छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति लेने के लिए संशोधित समय-सारिणी जारी की है।
शिक्षण संस्थाओं ने समय से मान्यता, संबद्धता के नवीनीकरण और दाखिले की प्रक्रिया पूरी न हो पाने पर अंतिम डेटा लॉक करने के लिए पोर्टल फिर से खोलने और अंतिम समय सीमा बढ़ाने की मांग की थी। मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों मास्टर डाटाबेस में शामिल होने के लिए आवेदन शिक्षा विभाग के माध्यम से 17 सितंबर से 27 सितंबर तक कर आवेदन सकेंगे। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि प्रदेश के बाहर की नई शासकीय व सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाएं निदेशालय से पार्सवर्ड प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन व हार्ड कॉपी स्पीड पोस्ट से भेजकर 17 से 27 सितंबर तक प्राप्त कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करके नई संस्थाएं मास्टर डाटा में सभी सूचनाएं भरकर डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित कराएंगी। पूर्व से पासवर्ड प्राप्त कर पुरानी संस्थाओं द्वारा पाठ्यक्रम और उसका प्रकार, कुल सीटें, सक्षम स्तर के निर्धारित शुल्क आदि का ब्योरा 17 से 30 सितंबर तक दे सकेंगी। प्रदेश के अंदर संबंधित विवि व अन्य संस्थाएं नोडल अधिकारी व डीआईओएस से (कक्षा 11 व 12) शिक्षा संस्था, पाठ्यक्रम व इसके प्रकार, सीटों की संख्या व फीस आदि को ऑनलाइन सत्यापित 28 सितंबंर से 11 अक्तूबर तक करा सकेंगी। समाज कल्याण विभाग से 12 से 29 अक्तूबर, पाठ्यक्रम व फीस अभिलेखों के आधार पर ऑनलाइन लॉक 1 से 29 अक्तूबर तक किया जाएगा। ऑनलाइन प्रारूप को अनुमोदन 12 से 29 अक्तूबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें