फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 वर्ष बाद मिली नई शिक्षा नीति से होगा आमूलचूल परिवर्तन : अन्नपूर्णा देवी

विज्ञापन
शामली में जवाहर नवोदय विद्यालय के लोकापर्ण समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। देश को 34 वर्ष बाद नई शिक्षा नीति से भविष्य में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिलेगा। नवोदय विद्यालय की स्थापना होने से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चें को बेहतर शिक्षा मिलेगी। वे शहरी क्षेत्र के बच्चों की बराबरी कर सकेंगे। बच्चों की शुरूआती शिक्षा अच्छी होगी तो उसके बेहतर परिणाम होंगे। यह बात केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जवाहर नवोदय विद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

भैंसवाल मार्ग पर जवाहर नवोदय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का अन्नपूर्णा देवी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर लोकार्पण समारोह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि यहां पर बच्चों के लिए अत्याधुनिक आधारभूत संरचना, बच्चों के खेलने के लिए बास्केटबॉल, पुस्तकालय, विज्ञान, कंप्यूटर, एवं आदि सुविधाएं सुलभ है, जिससे बच्चों की प्रतिभा निखारगी और उनका सर्वांगीण विकास होगा।
उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में 76 नवोदय विद्यालय संचालित है, जिनमें से 73 जवाहर नवोदय विद्यालय स्वयं के कैंपस में चल रहे हैं। शामली में लगभग 40 करोड़ की लागत से जवाहर नवोदय विद्यालय बना है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को निशुल्क व गुणवत्ता परक शिक्षा मिलेगी। देशभर में 661 जवाहर नवोदय विद्यालय बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। हर एक्टिविटी से बच्चों को लगातार शिक्षित किया जा रहा है ताकि बच्चे देश के अच्छे नागरिक बन सकें।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश में लगातार विकास की गंगा बह रही है। जनपद में सड़कों का जाल बिछ रहा है। राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं वाला 40 करोड़ की लागत से स्टेडियम भी जल्द बनेगा। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि विकास के मामले में शामली अग्रणी हैं। भविष्य में जनपद को केंद्रीय विद्यालय की भी सौगात मिलेगी। इस मौके पर मंत्रालय से निजी सचिव रोहिनी, डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव, विनायक गर्ग आयुक्त नवोदय विद्यालय नोएडा, जुबैर अहमद नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, डीडीओ प्रमोद कुमार,असिस्टेंट कमिश्नर नवोदय विद्यालय समिति नोएडा बीसी पंत, डीआईओएस सरदार सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य किरण प्रकाश आदि मौजूद रहे।

शामली में जवाहर नवोदय विद्यालय का लोकापर्ण करती केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ?- फोटो : SHAMLI

शामली में जवाहर नवोदय विद्यालय के लोकापर्ण समारोह में मंचासीन केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्?- फोटो : SHAMLI

शामली में जवाहर नवोदय विद्यालय का लोकापर्ण समारोह में मंचासीन केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्?- फोटो : SHAMLI

शामली में जवाहर नवोदय विद्यालय के लोकापर्ण समारोह में भाग लेते बच्चों के अभिवावक व गणमान्य लोग- फोटो : SHAMLI

शामली में जवाहर नवोदय विद्यालय के लोकापर्ण समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्?- फोटो : SHAMLI

शामली में जवाहर नवोदय विद्यालय के लोकापर्ण समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें