शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेलपार में रात को बिहार निवासी नौकर ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मोहल्ला रेलपार में सचिन कुमार के यहां दो दिन पहले खेत के काम के लिए रोबोट उर्फ कल्लू निवासी गांव धनवासा थाना मिर्जा सिटी जिला साहबगंज बिहार आया था। बुुधवार रात में वह खाना खाकर कमरे में सोया था। सुबह जब वह सोकर नहीं उठा तो किसान के परिवार के लोगों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने खिड़की से देखा तो उसका शव फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संदीप बालियान मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 साल है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना भिजवा दी गई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है।