शामली। जिले में शुक्रवार को कोरोना का नया केस नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को राहत मिली है। पूर्व में संक्रमित हुए 23 व्यक्ति ठीक हुए। सक्रिय केस की संख्या घटकर अब 36 रह गई है।
शुक्रवार को प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में कोरोना का कोई केस नहीं मिला है। कई महीने बाद कोरोना का कोई केस सामने न आने पर स्वास्थ्य विभाग राहत महसूस कर रहा है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना को कोई नया केस नहीं मिला है। पूर्व में संक्रमित हुए 23 व्यक्ति स्वस्थ हो गए। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के सक्रिय केस की संख्या 36 रह गई है।