फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग चैंपियनशिप में सहयोगी खिलाड़ियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
शूटिंग चैंपियनशिप में सहयोगी खिलाड़ियों का सम्मान
विज्ञापन

शामली। शामली रायफल क्लब द्वारा 19 से 22 दिसंबर तक करनाल रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में हुई तृतीय रजत निर्वाल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में तकनीकी अधिकारी के रूप में काम करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शामली रायफल क्लब शूटिंग रेंज पर आयोजित सम्मान समारोह में क्लब अध्यक्ष एवं क्रीड़ा भारती के विभाग संयोजक मुकेश चौधरी ने कहा कि सेवा ही परम धर्म है, हम जहां भी रहें सच्चाई, ईमानदारी से अपना काम करना चाहिए। इस अवसर पर तृतीय रजत निर्वाल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में तकनीकी अधिकारी के रूप में काम करने वाले नेशनल शूटर विशाल मलिक, गौरव पंवार, हरविजय राणा, संजय यादव, अक्षय कुमार, अनुभव स्वामी, हिमांशु मलिक, सिंपल चौधरी, सोनल तोमर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब डायरेक्टर तपन मलिक, अंशु चौधरी, विकल्प देशवाल, सागर खटियान, कार्तिक बालियान, सौरभ चौधरी, विशाल चौधरी, हिमांशु खैवाल, पीयूष शर्मा, अभिषेक तोमर, उत्सव मलिक, कुणाल मलिक, ऋत्विक पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें