फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद मिला कोरोना का नया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में पांच दिन के बाद फिर एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। पूर्व में मिला कोरोना का एक मरीज ठीक हो गया है। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या तीन रह गई है। 17 दिन में कोरोना के नौ केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की चौथी लहर दस्तक दे रही है। हालांकि कोरोना के जो मरीज मिल रहे हैं, ज्यादातर में एक्सई वेरिएंट के लक्षण नहीं है। जिनमें है उनमें हल्के खांसी, नजला जुकाम जैसे हैं और वे जल्दी स्वस्थ भी हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। 29 अप्रैल को पहला केस आया था। इसके बाद दस मई तक आठ लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके थे। पांच दिन बाद रविवार को सैंपल की आरटीपीसीआर जांच में एक और व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पूर्व में मिले कोरोना के मरीजों में एक मरीज ठीक हुआ है। अब जिले में सक्रिय केस की संख्या तीन रह गई है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि कोरोना का एक नया केस मिला है और एक मरीज ठीक हुआ है। सभी कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। किसी में कोई गंभीर लक्षण नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंस और बार-बार साबुन या सैनिटाइजर से हाथ साफ करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें