कैराना। सेंट आरसी साइंटिफिक कांवेन्ट स्कूल में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयन्ती हर्षोल्लास से मनाई गई। छात्र-छात्राओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प चढ़ाए।
छात्र-छात्राओं ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. आरके शर्मा ने बताया कि स्कूल के हर छात्र-छात्रा में हम देश के महापुरुषों की झलक देखते हैं।
नेताजी ने अंग्रेजी शासन में क्लास वन ऑफिसर की सर्विस प्राप्त की थी, लेकिन मातृभूमि की गुलामी उनको सहन नहीं हुई। तो उन्होंने अपनी सर्विस व घर परिवार त्यागकर देश के लिए स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े। उन्होंने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगा नारा दिया। आप सभी छात्र-छात्रा भी देश के महापुरुषों को अपना प्रेरणा स्रोत बनाएं तथा उनके आचरण का अनुसरण करते हुए जीवन में प्रगति पथ पर बढ़ने का प्रयास करें।
इस अवसर पर कपिल शर्मा, सत्यपाल आर्य, गजेन्द्र सिंह, विकास शर्मा, कुलदीप पुंडीर, अमित गर्ग, अमित तोमर, नदीम सैफी, इमरान अली, अजेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, संध्या शर्मा, पूजा शर्मा, ब्रिजेश बंसल, उषा अग्रवाल, गीता रूहेला, नेहा कश्यप आदि उपस्थित रहें।
राष्ट्र निर्माण में योगदान दें युवा
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों एवं सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल, डॉ. भूमेश कुमार, डॉ. राकेश कुमार ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं कार्यक्रम संयोजक अजय बाबू शर्मा एवं सहसंयोजक डॉ. नीतू त्यागी ने पुष्पार्चन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर नमन जैन व ममता ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए काव्य प्रस्तुतियां दी।
डॉ. हरेन्द्र सिंह ने कहा कि हमें राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बनना चाहिये। संचालन डॉ. रीनू ने किया। योगेन्द्र पाल सिंह ने भी विचार रखे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिशुलाल सिंह, डॉ. मोहित मलिक एवं डॉ. राकेश कुमार, डॉ. शालिग राम रजक, डां. रवि प्रकाश, डां. जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।