फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू हाउस प्रथम

Sat, 24 Dec 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झिंझाना। डीसेंट पब्लिक स्कूल में तीन  दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं। शुभारंभ से पूर्व स्कूल में चरण सिंह जयंती धूमधाम से मनाई। स्कूल प्रबंधक आरपी सिंह ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता का शुभारंभ दौड़ से हुआ।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में नर्सरी के बच्चों की दौड़ में कार्तिक ने प्रथम, मुशाद ने द्वितीय व अलिसा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एलकेजी में आर्यन प्रथम, ईमान द्वितीय और मंजोल तृतीय रहा। यूकेजी मेें किट्टू प्रथम, मनकित द्वितीय व नाहिद तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा-9 में हेमर थ्रो में शाहरुख प्रथम, अभिनव द्वितीय, विशाखा तृतीय रही।

कक्षा 11 में लंबीकूद में नीरज प्रथम, पिंटू द्वितीय, विक्रांत तृतीय रहे। कक्षा 12 में मुकुल प्रथम, शेरखान द्वितीय और देवेंद्र तृतीय रहे। लंबीकूद में शिवम प्रथम, साक्षी द्वितीय व देवेंद्र तृतीय रहे। 
विज्ञापन


वहीं, कबड्डी में बालिका वर्ग में नेहरू हाउस प्रथम, चरण सिंह द्वितीय और सुभाष हाउस तृतीय रहा। बालक वर्ग में गांधी हाउस प्रथम, सुभाष द्वितीय और चरण सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को क्रिसमस डे की बधाई देकर उपहार दिए। साथ ही उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश भी डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें