फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न हो

Wed, 21 Sep 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Tehsil Day - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली/ऊन।  उन तहसील दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी यशू रुस्तगी की अध्यक्षता में किया। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उन तहसील दिवस में कुल 52 शिकायतें आयीं, जिनमें से केवल एक ही समस्या का निस्तारण हो पाया। इस दौरान सीडीओ ने तहसील दिवस से गैर हाजिर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, पंचायतराज अधिकारी, सहायक निदेशक अधिकारी पर उनकी अनुपस्थिति दर्ज की। 

इस दौरान उन्होंने पूर्व तहसील दिवस की शिकायतों की समीक्षा की तो उसमें सबसे ज्यादा शिकायत  झिंझाना थाने व बीडीओ ऊन की मिली, जिस पर उन्होंने दोनों अधिकारियों को खूब सुनाई तथा जल्द ही शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को चेताया कि अगर समस्याओं के निस्तारण  में कोताही बरती तो वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी । इस दौरान सीएमओ विनीता अग्निहोत्री, सीओ कुलदीप कुकरेती, तहसीलदार मदनलाल राठौर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


शिकायतें 24, निस्तारित मात्र दो 
कैराना। अपर पुलिस अधीक्षक और एसडीएम ऊन की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में आई 24 शिकायतों में से केवल दो का मौके पर निस्तारण कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में पानीपत रोड निवासी शहजाद मलिक आदि ने बस्ती में जर्जर विद्युत लाइनों की शिकायत की।

आरोप लगाया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके अलावा भूरा निवासी भंवर सिंह ने सांय के समय गालियों में शराबियों द्वारा उत्पात मचाए जाने की शिकायत की। वहीं, आदेश निवासी पंजीठ ने नाले के गंदे पानी के उनके खेत में घुसकर फसलें खराब होने की, खुर्शीद निवासी बरनावी ने वन विभाग द्वारा खोदी गई खाई के कारण उसकी कृषि भूमि खाई में चली जाने की शिकायत की। मौके पर एसडीएम ऊन, सीओ भूषण वर्मा, तहसीलदार अभय राज पांडे आदि रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें