फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों दिशा-निर्देश देती डी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। डीएम जसजीत कौर ने 24 मार्च से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने अधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त रखने और मुस्तैदी के साथ नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने बोर्ड परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन अवश्य रूप से किया जाए। उन्होंने एएसपी ओपी सिंह को सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा हेतु सशस्त्र पुलिस बल तैनात करने के साथ ही परीक्षा अवधि में भी सभी केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह आठ बजे से 11.15 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। जिले में 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें तीन राजकीय, 25 अशासकीय सहायता प्राप्त और 11 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल के 13020 व इंटर के 12214 विद्यार्थी परीक्षा में पंजीकृत है। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति की जा चुकी है। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में डबल लॉक में सुरक्षित रखा गया है। बैठक में सभी केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, एसडीएम और प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलिक मौजूद रहे।

कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में मौजूद शिक्षा विभाग के अधिकारी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें