फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय कार्य करने वाले एनसीसी कैडेट्स किए सम्मानित

विज्ञापन
शामली वीवी इन्टर कॉलेज में सम्मानित एनसीसी के छात्र छात्राएं - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शहर के शिक्षण संस्थानों में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े का मंगलवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर पखवाड़े के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में सराहनीय कार्य करने वाले एनसीसी कैडेट्स को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

वीवी इंटर कालेज शामली में 85 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया गया। इस दौरान कैडेट्स ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। समापन अवसर पर सराहनीय कार्य करने पर सीनियर डिविजन में अजीत कुमार व राखी और जूनियर डिविजन में सना व फारुख को बेस्ट कैडेट की ट्राफी दी गई। विशेष सहयोग के लिए विद्यालय से बी सर्टिफिकेट पास कर चुकी पूर्व कैडेट सोनी व सोनिया को विशेष पुरस्कार दिया गया।
सोमवार को आयोजित कला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली मुस्कान सैफी, द्वितीय आंचल और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मुसव्वर को पुरस्कृत किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कालेज प्रबंधक संजय संगल रहे। प्रधानाचार्य एसके आर्य, 85 यूपी बटालियन शामली के सूबेदार मेजर विरेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. विजय कुमार, प्रमोद कुमार, सूबेदार सुरेश कुमार, दीप कुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में स्वच्छता पखवाड़े का समापन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें सोमवार को हुई पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली वंशिका कश्यप, द्वितीय स्थान पर प्रियांशी और तृतीय स्थान पाने वाले अविरल तायल को पुरस्कृत किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली निकिता, द्वितीय स्थान पाने वाली शिवानी और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले शाकिब, अनुशासन एवं विशेष कार्य संपादन में प्रथम स्थान प्राप्त मनीषा मंगल, द्वितीय स्थान पाने वाली खुशी और तृतीय स्थान पर रहे प्रियांशु धीमान को पुरस्कृत किया गया। मौके पर कालेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष राकेश गर्ग, एनसीसी की 85 बटालियन से सूबेदार मेजर विरेंद्र कुमार, सूबेदार सुरेश कुमार, प्रधानाचार्य अनिल शर्मा, एनसीसी इंचार्ज अश्वनी कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें