फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई न्याय पंचायत में शामिल होंगी छह ग्राम पंचायतें

Fri, 30 Dec 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नई न्याय पंचायत गठित होगी। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
शामली।  उत्तर प्रदेश शासन ने कैराना के पांच और ऊन ब्लाक के एक गांव को नई न्याय पंचायत में हस्तांतरित करने की अधिसूचना जारी कर दी है।  जिले के कैराना ब्लॉक के टिटौली, कसेरवा खुर्द, कसेरवा कलां, मुुंडेट कला एवं बधेव को शामली ब्लॉक एंव ऊन ब्लाक के मालैडी गांव को शामली ब्लॉक में शामिल करने के प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश योजना आयोग के सदस्य डा. सुधीर पंवार ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन ग्राम्य विकास अनुभाग दो ने बृहस्पतिवार को ब्लाक की  ग्राम पंचायत सर्किल के न्याय पंचायत के गठन की अधिसूचना जारी की है। 

उन्होंने बताया कि नए साल में शामली ब्लॉक में शामिल छह गांवों के विकास कार्य कैराना के स्थान पर शामली ब्लॉक के माध्यम से कराए जाएंगे। ग्राम पंचायतों की अधिक दूरी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उत्तर प्रदेश शासन के ग्राम्य विकास अनुभाग दो के प्रमुख सचिव दीपक त्रिवेदी बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना के बाद तैयारी शुरू हुई।
विज्ञापन


अधिसूचना के मुताबिक ऊन ब्लाक की न्याय पंचायत सर्किल टपराना के रजाक नगर, टपराना,पीरखेेडा, जमालपुर, कैराना ब्लाक के टिटौली न्याय पंचायत  सर्किल में बुधपुरा गांव, शामली ब्लाक के लांक सर्किल में लांक, बहावडी, भिक्का माजरा, बुटराडी, काबड़ौत , मालैंडी, मुंडेट कला, बधेव,कसेरवा खुर्द,टिटौली कसेेेरवा कला को न्याय पंचायत के गठन के बाद  शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें