फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरा पॉजिटिव केस मिलने से सबसे संवेदनशील मोहल्ले में शुमार हुई नानुपुरी

विज्ञापन
शामली के तैमूरशाह हॉटस्पॉट इलाके में जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
तीसरा पॉजिटिव केस मिलने से सबसे संवेदनशील मोहल्ले में शुमार हुई नानूपुरा
विज्ञापन

शामली। शहर की नानूपुरा तिमरसा मोहल्ला शुक्रवार देर रात युवक को कोराना पॉजिटिव मिलने के बाद सबसे संवेदनशील हॉट स्पॉट क्षेत्र में शुमार हो गया है। इस क्षेत्र में पिछले पांच दिनों में मिला ये तीसरा पॉजिटिव केस है। इसके बाद प्रशासन का पूूरा फोकस इस बस्ती पर हो गया है। शनिवार को पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का अमला घंटों यहीं डटा रहा।
विज्ञापन

शहर की नानूपुरा तैमूूरशाह बस्ती के पास के एक धर्मस्थल पर असम का जमाती ठहरा था। पुलिस के सर्च अभियान में यह मिला था, जिसकी चार अप्रैल को कोराना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई थी। चार दिन पूर्व इस जमाती के संपर्क में आने वाले दो युवकों को कोरोना पॉजिटिव मिला था। शनिवार रात 11 बजे प्रशासन को मिली रिपोर्ट में इसी बस्ती के एक ओर युवक को कोरोना पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार रात मिले कोरोना पॉजिटिव युवक की केस हिस्ट्री चेक की। उनके संपर्क में रहने वालों का पता किया। संज्ञान में आया कि छह लोग उसके करीबी थे, जिसके बाद शनिवार दोपहर को बस्ती में पहुंच गई और इन सभी छह लोगों को क्वारंटीन करने की कार्रवाई शुरू कर दी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि उक्त लोगों को एक धर्म स्थल में क्वारंटीन किया जाएगा।

शामली के तैमूरशाह नानूपुरा मोहल्ले में दूध देता युवक।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें