फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नगर पंचायत ने अवैध होर्डिंग्स को हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। नगर पंचायत ने कस्बे में अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग्स हटाए। निकाय कर्मचारी दिल्ली यमुनोत्री हाइवे किनारे पहुंचे। यहां पर उन्होंने बिना अनुमति के राजनीतिक दलों के तमाम शुभकामना संदेशोँ के लगाए गए अवैध हाेर्डिंग हटवा दिए।
विज्ञापन

निकाय द्वारा जलालाबाद में होर्डिंग लगने के लिए तीन पोल स्थापित किए हैं। इन तीनों पोलो पर राजनीतिक दलों से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने निकाय को बिना शुल्क जमा कराए बिना अनुमति के होर्डिंग लगाए थे। इन सभी हाेर्डिंग को कर्मचारियों द्वारा हटाया गया।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शासन आदेशानुसार निकाय क्षेत्र में बिना अनुमति व बिना शुल्क जमा कराए होर्डिंग न लगने पाए, ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें