फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वीडियो वायरल कर नगर पंचायत के चालक ने खाया जहरीला पदार्थ

Wed, 19 Aug 2026 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। एलम नगर पंचायत में कूड़ा वाहन चालक ने सुपरवाइजर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। चालक की हालत को गंभीर देखते हुए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चालक मिंटू ने आरोप लगाया कि उससे कूड़ा उठाने के अलावा खेतों में काम करने और ईंटें उठाने जैसे कार्य भी कराए जाते हैं। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर रहा है।
वहीं, सुपरवाइजर ने आरोपों को निराधार बताया है। उसका कहना है कि चालक अक्सर शराब पीकर ड्यूटी करता है। कई बार उसे ऐसा करने से मना किया गया, लेकिन वह नहीं माना। उन पर लगाए आरोप गलत है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें