अब मैं जा रहा हूं, माफ करना यार, अब नहीं करेंगे परेशान, हम तो गलती से मैसेज कर देते थे, सॉरी। भारसी गांव के किसान राहुल के बेटे पीयूष (23) ने अपने फेसबुक पर रविवार रात को यह स्टेटस लगाया था। सोमवार की सुबह कस्बे में नहर पटरी के पास स्विफ्ट कार में पीयूष का गोली लगा शव मिला। पुलिस हत्या या फिर आत्महत्या की गुत्थी में उलझी है।
फॉरेंसिक टीम ने घटना का निरीक्षण करते हुए सबूत जुटाए हैं। सोमवार को दिन निकलते ही पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे की बड़ी नहर पटरी स्थित सरकारी डाक बंगले के निकट कॉलोनी में एक शिफ्ट कार में एक युवक का गोली लगा शव पड़ा हुआ है।