फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Shamli: दर्जी और उसके भाई ने शख्स की सीने में कैंची घोंपकर की हत्या, इस बात पर हुआ था विवाद

Sat, 06 Jul 2024 02:32 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

शामली में आज दोपहर एक दर्जी और उसके भाई ने एक व्यक्ति की सीने में कैंची घोंपकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में आज दोपहर एक दर्जी और उसके भाई ने एक व्यक्ति की सीने में कैंची घोंपकर हत्या कर डाली। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच-पड़ताल में सामने आया है कि दर्जी और युवक के बीच जल्दी कपड़े सिलने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए दर्जी और उसके भाई ने व्यक्ति के सीने में कैंची घोंपकर उसकी हत्या की है। मृतक शाहिद(42) उर्फ कालू पंजाब में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था।

बताया गया कि दोपहर 12:00 बजे शाहिद अपने कपड़े लेने गया तो कपड़े तैयार नहीं होने पर दर्जी के साथ कहा सुनी हो गई। जिस पर दर्जी और उसे भाई ने शाहिद के सीने में कैंची घोप दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कैची दिल तक पहुंचाने के कारण शाहिद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं व्यक्ति की माैत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें