फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए हत्या: आपकी बेटी मर गई है..., बहू का अंतिम संस्कार कर मायके में किया फोन, छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 16 Nov 2023 06:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में तीन दिन पहले हत्या के बाद बहू का अंतिम संस्कार करने के मामले में पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पक्ष के लोगों के आने से पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया था, इसके बाद उन्हें फोन कर जानकारी दी कि उनकी बेटी की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Shamli police - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में तीन दिन पहले गांव रामडा में दहेज के लिए हुई अनु देवी की हत्या के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित 6 ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाल रही है।

 

विज्ञापन

कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील निवासी ऋषि पाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री अनु देवी की शादी 2021 में रामडा निवासी दीपक के साथ हुई थी। ससुराल वाले दहेज के लिए उसकी पुत्री के साथ मारपीट करते थे। उसने कई बार पुत्री की ससुराल जाकर उन्हें समझाया लेकिन आरोपी दहेज की मांग करते रहते थे।
 

यह भी पढ़ें: UP: डकैती-सामुहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, महिला ने प्रेमी संग रचा था झूठा नाटक, पूछताछ में बताई ये वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे पुत्री की ससुराल वालों ने उसे फोन करके बताया उनकी बेटी मर गई है। बेटी की मौत सूचना पर जब वह परिवार के अन्य लोगों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचा तो उनके पहुंचने से पहले ही ससुराल वालों ने आनन फानन में उनकी बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। जब उन्होंने उनके पहुंचने से पहले बेटी के अंतिम संस्कार का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौच और मारपीट की।
 
मामले में सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया कि दहेज हत्या के आरोप में पति दीपक, सास चंद्रकली, ससुर ब्रह्म सिंह, जेठ सहेन्द्र, जेठानी सतबीरी और जेठ हरिमोहन निवासी गांव रामडा के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें