फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका ने खींची थी लक्ष्मण रेखा, लोगों ने किया अनदेखा

विज्ञापन
शामली में वीवी इंटर कॉलेज के पास सड़क पर पट्टी से बाहर खड़े वाहन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शहर की सड़कों के लिए नगर पालिका की लक्ष्मण रेखा को हर किसी ने अनदेखा कर दिया। सोमवार को भी सड़कों पर वाहन बेतरतीब खड़े रहे। जिससे राहगीरों के साथ अन्य वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करन पड़ा। ऐसे हालात में तो शहर की सड़कें अतिक्रमण मुक्त होना मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पिछले सप्ताह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने पर चर्चा की गई थी। इस बैठक में यह प्रस्ताव आया था कि दुकानों के बाहर सड़क पर सफेद पट्टी खींची जाएगी। जिसके बाहर न तो ठेले लगेंगे और न ही वाहन खड़े होंगे। व्यापारियों ने इस पर सहमति जताई थी। जिसके बाद नगर पालिका ने पट्टी खिंचवा दी। लेकिन इस पट्टी का कोई फायदा नहीं दिखा। लोगों ने इसे अनदेखा करते हुए इसके बाहर भी वाहन खड़े कर दिए। वीवी इंटर कॉलेज, एमएसके रोड, शिव चौक आदि क्षेत्रों में ऐसी ही स्थिति दिखाई दी।
प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, चालान काटे
शामली। प्रशासन ने सोमवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह ने नगर पालिका कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों की टीम को साथ लेकर शहर के गुरुद्वारा तिराहे से अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने शहर के धीमानपुरा, भिक्की मोड़, शिव चौक, रेलवे रोड, अग्रसैन पार्क, वर्मा मार्केट, वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक तक सड़क पर फैल रहे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसडीएम सदर ने दुकानों के बाहर मौजूद अतिक्रमण को हटवाया। कई दुकानदारों के चालान भी काटे, जबकि कई दुकानदारों का सामान भी जब्त कर लिया गया। एसडीएम ने सभी दुकानदारों और व्यापारियों से चेतावनी दी की कि सड़कों पर बढ़ रहे अतिक्रमण को स्वयं हटो लें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर ईओ नगर पालिका सुरेंद्र कुमार यादव, एसएसआई देवेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें