फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह बाद आज होगी नगरपालिका बोर्ड बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका परिषद शामली की बोर्ड बैठक शुक्रवार को होगी। दो माह बाद होने वाली बोर्ड बैठक में शहर के विकास कार्य संबंधी कई प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

नगरपालिका की पिछली बोर्ड बैठक 18 नवंबर को हुई थी। बैठक में कुछ सभासदों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया था। इसके चलते पालिका चेयरपर्सन अंजना बंसल बैठक के बीच में ही उठकर चली गईं थी। चेयरपर्सन ने कई प्रस्ताव पारित होना बताया था जबकि कुछ सभासदों ने प्रस्ताव पारित न होना बताते हुए मंडलायुक्त को शिकायत की थी। इस प्रकरण की जांच एसडीएम सदर संदीप कुमार कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने नगरपालिका पहुंचकर पालिकाकर्मियों और सभासदों से पिछली बोर्ड बैठक की कार्यवाही की जानकारी ली थी।
अब दो माह बाद शुक्रवार को तीन बजे पालिका सभागार में बोर्ड बैठक होगी। इसमें पिछली बोर्ड बैठक की पुष्टि, अक्तूबर से दिसंबर तक आय-व्यय का विवरण, जल मूल्य लागू करने और विकास कार्य संबंधी प्रस्ताव रखे जाएंगे। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पालिका की बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें विकास संबंधी प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें