फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी रवन्नों के जरिए पकड़ा खनन परिवहन

विज्ञापन
झिंझाना क्षेत्र के गांव शीतलगढ़ी खनन पॉइंट पर छापेमारी करती खनन अधिकारी डॉक्टर रंजना सिंह व एस - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
फर्जी रवन्नों के जरिए पकड़ा खनन परिवहन
विज्ञापन

शामली/चौसाना (शामली) खनन परिवहन में फर्जी रवन्ने का खेल पकड़ में आया है। खनन निरीक्षक ने झिंझाना क्षेत्र से खनन सामग्री ला रहे वाहनों की जांच की, तो दो ट्रकों पर मिले रवन्ने फर्जी पाए गए। इस पर खनन ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है तथा जुर्माना लगाया है। इसके अलावा एसडीएम ऊन और खनन निरीक्षक ने शीतलगढ़ी में खनन पट्टे पर पहुंचकर जांच की और पट्टा शुरू कराने के लिए पैमाइश की। यहीं पर कुछ दूर पर चल रहे खनन पर लोग वाहन छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

खनन विभाग की टीम खनन परिवहन कर रहे वाहनों की चेकिंग कर रही थी। झिंझाना क्षेत्र में दो ट्रकों की जांच के दौरान उनके पास फर्जी रवन्ने पाए गए। खनन परिवहन के लिए ऑनलाइन रवन्ना जारी किया जाता है, लेकिन फर्जी रवन्ने से खनन सामग्री सप्लाई कर फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। खनन निरीक्षक डॉ. रंजना सिंह ने बताया कि खनन पट्टा धारक अरशद के खिलाफ झिंझाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही पट्टे को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही फर्जी रवन्ने से खनन सामग्री ले जा रहे वाहनों पर सामग्री के मूल्य का छह गुना जुर्माना लगाया जाएगा। उधर, झिंझाना क्षेत्र के शीतलगढ़ी में एक किसान के नाम पर तीन महीने के लिए मियादी खनन पट्टे का आवंटन हुआ है। यहां एक स्थान पर खनन चल रहा है, जबकि दूसरे पर शुरू होना है। बृहस्पतिवार की दोपहर को एसडीएम ऊन मणि अरोरा एवं खनन निरीक्षक खनन प्वाइंट पर पहुंची। उन्होंने नए खनन प्वाइंट की पैमाइश कराई। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान दूसरे खनन स्थल पर वाहन चालक रेत से भरी ट्राली को पलटकर मौके से भागते दिखे। बताया गया कि लेखपाल ने एसडीएम के निरीक्षण से पहले ही खनन पट्टे की पैमाइश करा दी। इस पर एसडीएम ने लेखपाल को फटकार लगाई। एसडीएम मणि अरोरा ने बताया कि शीतलगढ़ी में दो खनन पट्टे हैं। एक पर खनन शुरू हो गया है, जबकि दूसरे की पैमाइश कराई गई है।

झिंना क्षेत्र के गांव शीतलगढ़ी खनन पॉइंट पर छापेमारी करती खनन अधिकारी डॉक्टर रंजना सिंह व एसडी- फोटो : SHAMLI

झिंझाना क्षेत्र के गांव शीतलगढ़ी खनन पॉइंट पर चलती जेसीबी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें