फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक नहीं पहुंचा था मुकीम का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रात तक नहीं पहुंचा मुकीम का शव
विज्ञापन

कैराना (शामली)। चित्रकूट जेल में गैंगवार में मारे गए कुख्यात मुकीम काला का शव लेने के लिए उसकी मां और चाचा चित्रकूट चले गए थे, लेकिन शनिवार रात तक भी मुकीम का शव जहानपुरा नहीं पहुंचा था। एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि शव को जहानपुरा ले जाया जाएगा या कहीं और इस बारे में स्पष्ट नहीं है।
एसपी ने बताया कि शुक्रवार को ही मुकीम की मां मीना और चाचा उसका शव को लेने के लिए चित्रकूट चले गए थे। बताया गया है कि शनिवार दोपहर को मुकीम का शव लेकर उसकी मां और चाचा चित्रकूट से चल दिए थे, लेकिन रात तक भी मुकीम काला का शव नहीं पहुंचा था। उधर, शव के पहुंचने को लेकर पुलिस की नजर जहानपुरा में बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि मुकीम काला के मामा व परिवार के अन्य लोग हरियाणा के थाना बापौली के गांव अधमी में रहते हैं। हो सकता है कि मुकीम के शव को अधमी ले जाकर सपुर्द ए खाक किया जाए। इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें