फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुकुम सिंह ने 2015 में उठाया था पलायन का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
हुकुम सिंह ने 2015 में उठाया था पलायन का मुद्दा
विज्ञापन

शामली। रंगदारी नहीं देने पर व्यापारियों की हत्या के बाद शुरू हुए पलायन का मुद्दा भाजपा स्वर्गीय सांसद हुकुम सिंह ने मई 2015 में उठाया था। उन्होंने कैराना से पलायन करने वाले करीब 394 व्यापारियों की सूची जारी की थी। यह मुद्दा पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर पर गूंजा था।
सांसद हुकुम सिंह द्वारा जारी की गई व्यापारियों की सूची सत्यापन के लिए भाजपा की संसदीय समिति कैराना पहुंची थी। पलायन की पुष्टि होने पर भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में मुख्य मुद्दा बनाया था। कहा जाता है कि पलायन के मुद्दे से ही उप्र में भाजपा सत्ता में आई थी। भाजपा ने इसे अपने चुनावी एजेंडे में शामिल किया था। 2018 में कैराना के उपचुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शामली में हुई रैली में पलायन के मुद्दे को उठाते हुए कैराना और कांधला के बीच पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पुलिस ने मुकीम काला गिरोह पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। गिरोह के बदमाशों पर लगातार कार्रवाई कर मुकीम काला की रीढ़ तोड़ने में पुलिस जुटी रही। 20 अक्तूबर 2015 को एसटीएफ ने गाजियाबाद में मुकीम काला को उसके शॉर्प शूटर साबिर जंधेड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया था। तब से मुकीम काला जेल में बंद चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें