फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अंकित के परिजनों से मिले सांसद संजय सिंह, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Sat, 29 Aug 2026 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शुक्रवार को राज्यसभा सांसद संजय सिंह उनके पैतृक गांव बनतीखेड़ा स्थित आवास पर पहुंचे। सांसद ने अंकित के परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

संजय सिंह ने कहा कि शहर के बीचोंबीच एक मशहूर सिंगर की हत्या ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। उन्होंने सवाल किया कि अगर इस तरह एक नौजवान की हत्या हो रही है, तो इसे रामराज्य कैसे कहा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि परिवार की चिंता सिर्फ इस वारदात तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भी है कि यदि हमलावरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई ।
विज्ञापन

विदेशी हथियारों से लैस थे शूटर
अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाले शूटर अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश के मुताबिक, प्राथमिक जांच में हमलावरों के पास विदेशी हथियार होने की बात सामने आई है। शूटरों ने पिस्टल समेत अन्य अत्याधुनिक हथियारों से करीब 18 राउंड फायर किए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें