फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के अल्टीमेटम से पुलिस चिंतित

Thu, 22 Sep 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
extortion - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कैराना। व्यापारियों से रंगदारी मांगने के प्रकरण में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने पुलिस प्रशासन को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया, जिसके चलते पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए हैं। 
विज्ञापन


कैराना में व्यापारियों से रंगदारी मांगने के कई मामले सामने आए। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन के प्रति व्यापारियों में भारी नाराजगी है। बदमाशों की गिरफ्तारी की लगातार मांग की जा रही है।

मंगलवार शाम हुकुम सिंह ने व्यापारियों के बीच पहुंचकर जानकारी ली। कटहरा धर्मशाला में व्यापारियों के साथ मीटिंग करने के बाद सांसद ने पुलिस प्रशासन को जमकर खरी खोटी सुनाई और पांच दिन का अल्टीमेटम दे दिया। बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। वहीं, सीओ कैराना और कोतवाली प्रभारी ने पुलिस और पीएसी बल के साथ बुधवार को कैराना में शांति और सुरक्षा की दृष्टि से पैदल मार्च निकाला। दोपहर में शामली रोड, बेगमपुरा आदि मुख्य बाजारों से होकर मार्च निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें