फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की उपलब्धियों को सांसद ने गिनवाया

विज्ञापन
शामली में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते मुख्य अतिथि पंकज सिंह व मंचासीन सांसद ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कैराना क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने भाजपा सरकार के आठ साल की उपलब्धि की चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले में हाईवे का जाल बिछा है। जिले में अंबाला-शामली, दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे प्रस्तावित है। दिल्ली-सहारनपुर, मेरठ-करनाल और पानीपत खटीमा हाईवे पर युद्धस्तर पर निर्माण कार्य चल रहा है। भाजपा सरकार में देश तरक्की के रास्ते पर लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सभागार में सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर विद्युतीकरण कार्य पूरा हो गया है। लंबी दूरी की नई ट्रेने चलाने ओर पानीपत-मेरठ नई रेलवे लाइन की स्थापना के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के लिए आरक्षित भूमि में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने शासन को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। भाजपा सरकार की कोरोना काल में बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए दवाओं, वैक्सीन की व्यवस्था की। अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट स्थापित किए। सरकार ने जनता को बेहतर माहौल दिया है।
सांसद ने कहा कि बिजली के नलकूपों पर बिजली के मीटर लगाने की सरकारी योजना है। सरकारी योजना में आ रही समस्याओं का समाधान के लिए वह सुझाव शासन को भेज सकते हैं। इस दौरान सांसद ने आठ साल बेमिसाल पुस्तिका का विमोचन किया गया। केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

संचालन अनुराग शर्मा ने किया। मौके पर भाजपा जिला प्रभारी अजय कुमार शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, पउप्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप दामोदर सैनी, नगर मंडल की अध्यक्ष मीनू संगल, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, अमित विश्वकर्मा, शशि अरोरा, रिटार्यड एडीओ चंद्रपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें