फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कैराना में मां ने तीन बच्चों को दिया जहर, दो की मौत, एक की हालत गंभीर, आरोपी हिरासत में

Wed, 01 Feb 2023 11:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के कैराना में एक मां ने अपने तीन बच्चों को जहर दे डाला। जहरीला पदार्थ पीने से आठ वर्षीय बालक समेत दो की मौत हो गई है जबकि एक को हायर सेंटर रेफर किया गया है, उनकी हालत गंभीर बताई गई है। आरोपी मां को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
आरोपी मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में मां और बच्चों के रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कैराना थानाक्षेत्र निवासी एक मां ने अपने तीन बच्चों को एक साथ जहर दे दिया। जहरीले पदार्थ का सेवन करते ही बच्चों की हालत बिगड़ने लगी।

 

बताया गया कि आठ साल के एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो बच्चों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां दूसरे बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी मां को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कैराना क्षेत्र के गांव पंजीठ में सगी मां सलमा ने अपने तीन बच्चों को पानी में जहर मिलाकर पिला दिया। जिससे मोहम्मद साद (8) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुत्री  मिस्बाह (4) और डेढ़ वर्षीय मंतशा को गंभीर हालत के चलते सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान बच्ची मिस्बाह ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

बताया गया कि बच्चों का पिता मुरसलीन दिल्ली में फर्नीचर बनाने का काम करता है। घटना के समय वह दिल्ली में था। बच्चों के चाचा नौशाद की सूचना पर मुरसलीन गांव पहुंचा। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साद के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मौके से एक जग में पानी बरामद किया जिस पर सफेद पाउडर तैर रहा था। जिसे जहर बताया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने मौके से बच्चों की उल्टी साफ किए कपड़े भी बरामद किए।

पुलिस ने जग, पानी और उल्टी साफ किए कपड़े जांच के लिए कब्जे में ले लिए। बच्चों की मां सलमा को हिरासत में ले लिया। बच्चों का पिता मुरसलीन ने पत्नी सलमा और सास वकीला के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें