शामली कोहरे में गुजरते बाइक सवार
- फोटो : SHAMLI
शामली। वातावरण में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। शहरी क्षेत्र में में दृश्यता ठीक रही, लेकिन देहात के क्षेत्रों में दृश्यता काफी कम रही। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही मौसम में ठंडक और बढ़ गई है।
सर्दी का सितम धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। बुधवार तड़के ही कोहरा छा गया था और ठंड का अहसास भी पिछले दिनों के मुकाबले अधिक था। शहर में कोहरे का प्रभाव नहीं था, लेकिन देहात क्षेत्रों में कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम थी। वाहन चालकों को हेड लाइट के साथ ही पार्किंग लाइट और फॉग लैंप जलाकर चलना पड़ा। सुबह करीब 8 बजे कोहरा छंटना शुरू हुआ और इसके बाद धूप निकल गई। शाम को सूरज ढलने पर मौसम में फिर से थोड़ी ठंडक हो गई। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा और बढ़ेगा।