फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 50 से ज्यादा मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम अकाउंट जांच के घेरे में

Fri, 28 Aug 2026 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अंकित हत्याकांड की जांच में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों पर फोकस बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के 50 से अधिक मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम अकाउंट पुलिस के रडार हैं। पुलिस के अनुसार इनमें वे लोग शामिल हैं, जिनसे अंकित ने घटना से पहले करीब एक सप्ताह के दौरान फोन या सोशल मीडिया के जरिए बातचीत की थी। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया गतिविधियों के जरिए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अंकित लगातार किन लोगों के संपर्क में था। खास तौर पर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से चंद मिनट पहले अंकित की किस युवक से फोन पर बातचीत या कहासुनी हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शामली के साथ मुजफ्फरनगर, मेरठ, हरियाणा के सोनीपत और रोहतक तथा दिल्ली के खजूरी खास समेत अन्य स्थानों के लोगों की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


महिला कलाकार की भूमिका भी जांच के घेरे में
पुलिस के अनुसार हत्याकांड की जांच में एक महिला कलाकार की भूमिका को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि महिला की भूमिका संदिग्ध हो सकती है। पुलिस कॉल डिटेल, सोशल मीडिया संपर्क और अन्य साक्ष्यों के आधार पर इसकी जांच कर रही है। एसपी एनपी सिंह का कहना है कि हर पहलू की जांच के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होगी।
कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जल्द होगा खुलासा
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्याकांड की जांच तेजी से चल रही है। पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं और विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें