फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर तक बिक गईं 200 से ज्यादा बाइक

Sat, 01 Apr 2017 12:15 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rush - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली।  सुप्रीम कोर्ट ने बीएस-3 इंजन वाले वाहनों की बिक्री पर रोक लगाई तो ऑटो मोबाइल कंपनियों ने इन वाहनों पर भारी छूट जारी कर दी। जैसे ही लोगों को इसका पता चला, तो शोरूमों पर वाहन खरीदने के लिए भगदड़ सी मच गई। 
विज्ञापन


आलम यह रहा कि शुक्रवार दोपहर तक ही शामली में दिल्ली रोड स्थित होंडा शोरूम और मेरठ करनाल रोड स्थित हीरो बाइक के शोरूम पर नो स्टॉक का बोर्ड लगा दिया गया।

दिल्ली रोड होंडा शोरूम के मालिक अभिषेक ने बताया कि उनके पास 40 बाइक थीं, जो बिक गई। इसके बावजूद ग्राहक इन दोनों शोरूम पर पहुंचते रहे और यही कहते नजर आए कि अरे भाई, हमें भी छूट वाली एक बाइक दे दो।
विज्ञापन


दिल्ली रोड पर ही टीवीएस शोरूम के संचालक पीके सिंघल ने बताया कि उनके यहां से बीएस3 इंजन वाली 100 बाइकों की बिक्री हुई। वहीं, मेरठ करनाल रोड स्थित हीरो शोरूम के संचालक पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि उनके यहां सिर्फ आठ बाइक थीं, जो बिक गई। 

उधर, कैराना रोड पर बजाज के शोरूम पर शुक्रवार को 55 बाइकों की बिक्री हुई। यामाहा बाइकों के शोरूम पर ग्राहकों की आवाजाही लगी रही, लेकिन बीएस3 इंजन वाली बाइक स्टाक में उपलब्ध नहीं होने पर ग्राहक लौटते रहे। इस दौरान ग्राहकों से बातचीत हुई, तो हर किसी का यही कहना था कि कंपनियों ने छूट जारी की है, इसीलिए बाइक खरीदने आए हैं।

बजाज शोरूम पर पहुंचे धनेना गांव के जितेंद्र कुमार और शामली निवासी सऊद अहमद का कहना था कि कंपनियों ने जितना डिस्काउंट घोषित किया है, उतना डिस्काउंट ग्राहकों को दिया नहीं जा रहा है। काफी ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें