फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सेटेलाइट से हो रही पुराल जलाने की निगरानी’

विज्ञापन
थानाभवन क्षेत्र के गांव हरड फतेहपुर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते मंडलायुक्त संजय कुमार( - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। सहारनपुर मंडल के आयुक्त संजय कुमार बुधवार को कस्बे पहुंचे। उन्होंने किसान सेवा केंद्र में किसानों को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेत में पुराल जलाना अपराध है। बताया कि सेटेलाइट से पुराल जलाने की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आयुक्त ने कहा कि शामली जिला एनसीआर में आता है, इसलिए इस क्षेत्र में खेतों में पुराल जलाना प्रतिबंधित है। कहा कि फिलहाल पूरे इलाके की सेटेलाइट से निगरानी हो रही है। जब भी जिस खेत में आग लगती पाई जाएगी, सेटेलाइट के माध्यम से उसकी फोटो खींच कर सरकार व प्रशासन के पास पहुंच जाएगी। इसलिए सभी किसान इस बात का ध्यान रखें, क्योंकि पुराल जलने के संबंध में प्रशासन के पास आपकी पूरी जानकारी पहुंच जाएगी। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर तत्पर है। इसलिए ही विभाग के माध्यम से किसानों नए बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि उनके उत्पादन में वृद्धि हो सके। साथ ही इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आने शुरू हो गए हैं। सरकार जल्द प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में भी 24 घंटे की बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने जा रही है। इसके अलावा ट्रांसफार्मर की भी नियमित निगरानी होगी। जहां भी ट्रांसफार्मर खराब होता है वहां तुरंत उसे बदलने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी अखिलेश सिंह सहित सभी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें