फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवी इंटर कालेज रोड पर मैदान में नहीं लगी ठेली

विज्ञापन
विज्ञापन
वीवी इंटर कालेज रोड पर मैदान में नहीं लगी ठेली
विज्ञापन

शामली। दीपावली और धनतेरस पर शहर में मुख्यमार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने वीवी इंटर कालेज रोड पर पुराने कोल्ड स्टोर के मैदान में ठेली लगाए जाने का निर्णय लिया है। बुधवार को मैदान पर ठेली नहीं पहुंची। पालिका का कहना है कि पुलिस-प्रशासन के सहयोग से मैदान पर ठेली लगवाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में शहर और गांवों से ग्राहकों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती है। ग्राहकों की भीड़ और वाहनों के आवागमन से शहर के बाजारों से लेकर सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। सोमवार रात को डीएम अखिलेश सिंह और एसपी अजय कुमार ने अधिकारियों के साथ शहर में पैदल मार्च कर व्यवस्था देखी। अधिकारियों ने लोगों से बातचीत करते हुए त्योहार पर जाम से बचाने के लिए दीपावली के त्योहार तक सड़क के दोनों तरफ लगने वाली ठेली और फुटपाथ पर सामान बेचने वालों को किसी मैदान में शिफ्ट कर दिए जाने का निर्णय लिया था। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर वीवी इंटर कालेज रोड पर आजाद चौक के सामने रमेश नंबरदार के पुराने कोल्ड स्टोर के मैदान में दीपावली तक फलों और सब्जियों की ठेलियां खड़ी कराए जाने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें