इंडिया टीम की ट्रायल के लिए मोनिका ने किया क्वालीफाई
शामली। क्षेत्र के गांव लिलौन में स्थित मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब की निशानेबाज मोनिका तोमर ने नेशनल वूमन स्पर्धा में एयर पिस्टल सीनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया टीम की ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया है।
मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि दिल्ली तुगलकाबाद के करणी सिंह शूटिंग रेंज में पिछले महीने 14 नवंबर से 64वीं नेशनल चैंपियनशिप चल रही है। 28 नवंबर से नेशनल वूमन स्पर्धा एयर पिस्टल चैंपियनशिप शुरू हुई। इस चैंपियनशिप में क्लब की निशानेबाज बड़ौत निवासी मोनिका तोमर ने सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया।
मोनिका ने 600 में 549 अंक लेकर शानदार प्रदर्शन किया और इंडिया टीम की ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया। यह ट्रायल जनवरी माह में होगा। मोनिका तोमर एक साल से क्लब में अभ्यास कर रही है। शनिवार को क्लब पहुंचने पर मोनिका तोमर का स्वागत किया गया। मौके पर क्लब अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी, सचिन, क्लब कोच नदीम मंसूरी, राहुल कुमार, आरिश चौधरी, अभिमन्यु, अवनीश, अभिषेक, विवेक आदि मौजूद रहे।