शामली क्षेत्र के गांव कुड़ाना में घटना की जानकारी के बाद एकत्र भीड़।
- फोटो : SHAMLI
दो मासूमों की हत्या कर पिता ने लगाई फांसी
शामली। झिंझाना के जंगल में कुड़ाना निवासी सवित (35) ने अपने दो मासूम बच्चों लक्ष्य (7 वर्ष) व पुत्री लक्षी (5 वर्ष)की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव निर्माणाधीन नलकूप की छत की कड़ी पर रस्सी और बिजली के केबल से लटका मिला। दोनों बच्चों के शव पास में ही पड़े थे। घटना के पीछे पत्नी के साथ हुई कहासुनी को वजह बताया जा रहा है।
फोरेंसिक ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। कुड़ा निवासी सवित मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि वह 29 नवंबर की शाम को पत्नी पेरिस झगड़ा हो गया था, इसके बाद वह दोनों बच्चों को लेकर घर से निकल गया था। अगले दिन पत्नी भी घर का ताला लगाकर अपने मायके छपरौली बागपत चली गई। शनिवार को गाड़ीवाला के जंगल में मुंडेट निवासी धर्मवीर के निर्माणाधीन नलकूप पर सवित का शव फांसी पर लटका मिला। दोनों बच्चों के शव भी पास ही पड़े थे। सवित की जेब में मिले एक अखबार के टुकड़े पर मोबाइल नंबर लिखा था, इसके अलावा नलकूप के गेट पर भी उसने ईंट के टुकड़े से मोबाइल नंबर लिखा था, जिस पर काल पुलिस ने परिजनों को बुलाया। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति पत्नी के बीच हुआ झगड़ा ही घटना की वजह प्रतीत हो रहा है। पुलिस की जांच कर रही है, जांच में जो भी तथ्य आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।