फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे गरम दिन रहा सोमवार, 38 डिग्री पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे गरम दिन रहा सोमवार, 38 डिग्री पहुंचा पारा
विज्ञापन

शामली। अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सबसे गरम दिन में रिकार्ड किया गया है। मंगलवार को दिन का तापमान स्थिर रहने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान बढ़ोत्तरी हुई है। सोमवार को दिन का तापमान 38 डिग्री और रात का 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया। 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से पूरे सीजन में सोमवार दिन का सबसे गरम रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले 24 घंटे में दिन का तापमान स्थिर रहने और रात के तापमान में एक और डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि सात और आठ अप्रैल को बूंदाबांदी होने से मौसम में बदलाव होगा। बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट होगी। मौसम सामान्य होने के बाद दिन और रात का तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें