फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना केस पर 50 मीटर का बनेगा कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना केस पर 50 मीटर का बनेगा कंटेनमेंट जोन
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि प्रत्येक कोविड संक्रमित केस को केंद्र मानते हुए 25 मीटर की परिधि क्षेत्र को तथा एक से अधिक केस मिलने पर 50 मीटर पर कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। एक मरीज होने पर दो कंटेनमेंट जोन में एक टीम लगाई जाएगी तथा किसी क्षेत्र में एक से ज्यादा केस होने पर क्लस्टर मानते हुए टीम लगेगी। प्रत्येक टीम अपने क्षेत्र के घरों का भ्रमण कर रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि प्रत्येक टीम के सदस्य अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना से बचाव तथा लक्षणों के विषय में जानकारी देंगे। साथ ही खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में परेशानी आदि लक्षण वाले रोगियों को चिह्नित कर उनका विवरण एक प्रपत्र पर दर्ज करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पांच टीमों पर एक सुपरवाइजर चिह्नित किया जाएगा जो सूचनाओं का संकलन कर जिला सर्विलांस अधिकारी को उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में किसी भी संभावित रोगी के मिलने पर 24 घंटे में सैंपल लेना अनिवार्य होगा। अंतिम पॉजिटिव केस के सैंपल लेने की तिथि से 14 दिनों तक कोई नया केस क्षेत्र में नहीं आने पर उसे कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें