फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी जी सुनते नहीं और करते नहीं, सिर्फ बोलते हैं : राहुल  

Wed, 05 Oct 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। खाट सभा में किसानों से सीधे संवाद के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे प्रहार किए। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, सुनते नहीं और करते नहीं, सिर्फ बोलते हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पांच सालों में किसानों की हालत बदल देंगे। किसानों से कांग्रेस का समर्थन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


मंगलवार को शामली के आरके पीजी कॉलेज के मैदान पर आयोजित खाट सभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दोपहर 2.55 बजे पहुंच गए। मंच पर पहुंचकर किसानों का अभिवादन करने के बाद राहुल ने खाट सभा आरंभ कराई। किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी पीड़ा जानी। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सुनते नहीं और करते नहीं, सिर्फ बोलते हैं। वह अपने मन की बात तो सुनाते हैं, मगर किसानों के मन की बात नहीं जानते। प्रधानमंत्री के साथ ही प्रदेश की सपा और पूर्व में रही बसपा सरकार पर भी हमला बोला। कहा कि भाजपा, सपा और बसपा किसान विरोधी पार्टी हैं। इन्हें कभी किसानों की चिंता नहीं रही।

केंद्र की भाजपा सरकार उद्योगपतियों की सरकार है। केंद्र सरकार ने एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये उद्योगपतियों को दे दिया, जबकि वह पैसा जनता का है। जितना पैसा कांग्रेस की सरकार तीन साल में मनरेगा के लिए खर्च करती थी, उतना पैसा मोदी सरकार ने 15 दिन के भीतर ही उद्योगपतियों को दे दिया। किसानों से कहा कि आपका 72 हजार करोड़ रुपये का कर्जा हमने माफ कराया था। भट्टा पारसोल में भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर भी हम ही किसानों के बीच रहे थे। भूमि अधिग्रहण के बिल में संशोधन भी कांग्रेस ने ही कराया। अपने सच्चे सिपाही को पहचानो और यूपी में कांग्रेस की सरकार बनाओ। इस दौरान कांग्रेस नेता नसीब पठान, इमरान मसूद, हरेंद्र मलिक, पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल, विधायक पंकज मलिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें