फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बजट के अभाव में लटका आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शहर से रोजाना करीब 40 टन कूड़ा निकलता है, लेकिन निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है। बनत में गोहरपुर रोड पर आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण बजट के अभाव में लटका हुआ है। प्लांट का निर्माण जुलाई 2025 में पूरा होना था, लेकिन शासन से बजट की दूसरी किस्त न मिलने से निर्माण कार्य एक साल से रुका हुआ है।
शहर से निकलने वाला कूड़ा भैंसवाल रोड पर डंपिंग ग्राउंड में डाला जाता है। इसका निस्तारण न होने से कूड़े का पहाड़ बना हुआ है। शासन की तरफ से 3.83 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण होना प्रस्तावित है। इसके निर्माण के लिए शासन से पहली किस्त में 1.91 करोड़ रुपये जारी हुए थे।
विज्ञापन

बनत में गोहरपुर मार्ग पर चयनित भूमि पर सीएंडडीएस कंपनी ने डेढ़ साल पहले निर्माण कार्य शुरू किया था। पिछले साल अक्तूबर 2024 में पहली किस्त की धनराशि खत्म होने पर निर्माण कार्य बंद हो गया था। शासन से दूसरी किस्त न मिलने के कारण निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

n दीवारों को छत का इंतजार : आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट में पंप रूम, रिसीविंग एरिया, प्री प्रोसेसिंग, कंपोस्ट पैड, प्यूरिंग एरिया, मशीन शेड, फिनिश प्रोडक्ट गोदाम, सिक्योरिटी रूम, वर्कर रूम, टॉयलेट रूम आदि का निर्माण कर दीवारें खड़ी हो चुकी हैं, लेकिन बजट के अभाव में उन पर छत यानि टीन शेड नहीं डाली गई है। इसके अलावा नाली का निर्माण कार्य होना बाकी है। वहीं मिट्टी भराव का कार्य नगरपालिका स्तर से होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें