फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिला से मोबाइल छीना, 3 बाल अपचारी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। थाना क्षेत्र के गांव भंदौड़ा निवासी महिला निशा ने शनिवार को थाने पर तहरीर देकर बताया था कि वह अपने देवर दुर्गादास के साथ बाबरी से अपनी ससुराल भंदौड़ा पैदल जा रही थी। करीब तीन बजे, बिजली घर के पास गैस एजेंसी के पास, पीछे से बाइक सवार तीन युवक आए और उसका मोबाइल छीनकर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस कैमरों की मदद से महिला से मोबाइल छीनने की घटना में लिप्त तीन बाल अपचारी की पहचान की गई। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर महिला से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद कर ली। तीनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें