फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथुन एनकाउंटर: गिरोह के ही बदमाश की पत्नी के साथ लिव इन में रहता था मिथुन, फर्जी आधार कार्ड से देता था चकमा

Tue, 02 Dec 2025 06:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: किसी वारदात के बाद जब भी पुलिस मिथुन को पकड़ती थी, तो वह फर्जी आधार कार्ड दे देता था, जिससे बाद में पुलिस उसका पीछा न कर पाए। नई दिल्ली, चेन्नई व तमिलनाडु में जेल गया था, तो तब भी पुलिस को अलग-अलग नाम के फर्जी आधार कार्ड दे दिए थे।
विज्ञापन
बावरिया गिरोह का सरगना मिथुन पुलिस मुठभेड़ में ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुठभेड़ में मारा गया इनामी मिथुन कितना शातिर था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब भी उसे पुलिस पकड़ती थी तो वह कुछ लोगों की मदद से फर्जी नाम से आधार कार्ड तैयार करा लेता था और पुलिस को हर बार अलग नाम बता देता था।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पुलिस की जांच में सामने आया है कि वर्ष 2015 में जब चेन्नई पुलिस ने मिथुन को पकड़ा था तो उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए खुद को अनिल बताया था। नई दिल्ली पुलिस ने स्नेचिंग के मामले में गिरफ्तार किया तो उसने अपना नाम कमलेंद्र बताया। वहीं तमिलनाडु में उसने पुलिस स्टेशन में नितिन नाम का फर्जी आधार कार्ड जमा कराया था ताकि जेल से छूटने के बाद उसकी असली पहचान तक किसी को न पता चले।
 

गिरोह के सदस्य की पत्नी के साथ लिव–इन में रह रहा था
एसपी के अनुसार, जांच में पता चला है कि मिथुन वर्तमान में अपने ही गिरोह के एक सदस्य की पत्नी के साथ कभी पंजाब तो कभी दिल्ली में लिव-इन में रह रहा था। माना जा रहा है कि लिव–इन में रह रही महिला और गिरोह के अन्य सदस्य ही मिथुन के फर्जी आधार कार्ड बनवाते थे। पुलिस महिला और उसके परिजनों से भी पूछताछ करेगी।
 

दिल्ली में वेटर की नौकरी कर रहा था
मिथुन की पत्नी कमलेश को एक घरेलू कार्यक्रम में गोली लग गई थी। इसी घटना के बाद घरेलू कलह बढ़ी और मिथुन के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी तीन बच्चों को छोड़कर चली गई थी। दो बेटियां और एक बेटा वर्तमान में मिथुन की मां मैना के पास रहे रहे हैं।  मिथुन की मां मैना ने बताया कि मिथुन इसी वर्ष अप्रैल में जेल से रिहा हुआ था। रिहाई के बाद उसने गांव की ही रामरति से शादी कर ली थी और दिल्ली में एक रेस्टोरेंट में वेटर की नौकरी करने लगा था। बताया जाता है कि पुराने विवादों में मुखबिरी के शक से उसके और गांव के लोगों के बीच तनाव बना रहता था।
 
विज्ञापन

लूट की घटना में भी शामिल था इनामी
एसपी ने बताया कि सोमवार की देर शाम कांधला के पंजोखरा क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी ओमवीर से जेवरात और 500 रुपये, मोबाइल फोन लूट लिए गए थे। वारदात में इनामी मिथुन और उसके साथी ही शामिल थे। वारदात को अंजाम देने के बाद गिरोह के सदस्य झिंझाना क्षेत्र में जा रहे थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें