फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2024: बारिश के बीच कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे उपमुख्यमंत्री, तस्वीरों में देखें शामली दौरा

Sat, 23 Sep 2023 04:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 5
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : Amar Ujala
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज शामली का दौरा कर रहे हैं। करीब साढ़े तीन घंटे के दौरे में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जहां शामली को मथने का प्रयास किया, वहीं कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने की कोशिश की। इस दौरे के साथ ही संगठन में और जान फूंकने के साथ ही लोकसभा चुनाव की बिसात भी बिछा देंगे। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उप मुख्यमंत्री का यह शामली दौरा अहम माना जा रहा है। भाजपा लोकसभा चुनाव में हर हाल में जीत दर्ज करना चाहती है।

यह भी पढ़ें:  मेरठ: लिव इन में रह रहे सराफ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दूसरे समुदाय की महिला के साथ नाम बदलकर रह रहा था
विज्ञापन

2 of 5
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : Amar Ujala

उप मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सहारनपुर मंडल के शामली समेत तीनों जिले की पुलिस और पीएसी बल के एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी व अधिकारी तैनात किए गए हैं। 

 

विज्ञापन

3 of 5
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : Amar Ujala
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार सुबह करीब 11: 30 बजे हेलीकॉप्टर से नई पुलिस लाइन पहुंचे। इस दौरान बारिश भी होती रही। इसके बाद कार से सीधे पार्टी कार्यालय पहुंच गए। यहां कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी और जीत का मंत्र दिया। इसके कुछ देर बाद प्रेस वार्ता करेंगे और विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

4 of 5
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दौरा - फोटो : Amar Ujala
जिले में वोटरों की बात की जाए तो मुस्लिम, दलित और जाट मतदाता हर बार लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी को जिताने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस बार भी तीनों मतदाताओं पर प्रत्याशियों की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : Amar Ujala
हालांकि, पिछली बार के प्रदर्शन दोहराने के लिए इस बार भी भाजपा को ब्राहमण, कश्यप, सैनी, गुर्जर, ठाकुर, पंजाबी, वैश्य आदि जातियों को एक जुट करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी। ऐसे में उप मुख्यमंत्री का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें