फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लापता बुजुर्ग का शव सड़क किनारे मिला

Fri, 20 Mar 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर लुहारी। ख्यावड़ी गांव में शाम से लापता बुजुर्ग फूल सिंह (60) का शव थानाभवन मार्ग पर मिला। वे रोजाना की तरह शाम को घर से टहलने गए थे। पुलिस प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होना मान रही है।
विज्ञापन

थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव ख्यावड़ी में गांव से करीब 200 मीटर दूरी पर थानाभवन मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ मिला। उनके चेहरे पर चोट के निशान थे और मुंह से रक्त निकला हुआ था। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गए। शव की पहचान गांव ख्यावड़ी निवासी फूल सिंह के रूप में होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच-पड़ताल की। मृतक के चार पुत्र व दो पुत्री है और सभी शादीशुदा है।
मृतक के पुत्र विकास ने बताया कि उनके पिता रोजाना की तरह बुधवार देर शाम टहलने गए थे। वे अक्सर गांव में अपने भाई के पास जाते थे और वहां से रात में आकर सो जाते थे। रात में भी उन्होंने सोचा कि वे घर आकर सो गए, लेकिन सुबह जब नहीं मिले तो उनकी तलाश की गई तो उनका शव सड़क किनारे मिला। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसपी एनपी सिंह का कहना है कि बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत होना बताया गया है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें