फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता कार चालक की हत्या, शव जंगल में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता कार चालक की हत्या, शव जंगल में फेंका
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। लापता कार चालक की हत्या कर दी गई। उसका शव कस्बे के निकट जंगल से बरामद हुआ है। चालक एक दिन पहले शादी में कार को बुकिंग में ले गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया है।
सोमवार सुबह थानाभवन के मोहल्ला छत्ता बंगला निवासी वकील अहमद ने थाने में तहरीर दी थी कि उसका भाई जहीर अहमद (45) अपनी कार बुकिंग पर चलाता था। रविवार को जहीर ने घर पर बताया था कि वह कांधला में एक शादी में बुकिंग पर जा रहा है, दुल्हन लेकर वापस रात्रि 11 बजे तक लौट आएगा। देर रात तक जब जहीर अहमद नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसके फोन पर कॉल की, परंतु फोन बंद मिला। परिजनों ने जहीर की तलाश की, लेकिन कहीं पर पता न चलने पर अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। जांच के दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि तीन टीमों को लापता कार चालक की तलाश में लगाया था। पुलिस ने चालक के मोबाइल की अंतिम लोकेशन के आधार पर पुलिस थानाभवन के बजाज शुगर मिल के आसपास कांबिंग शुरू की। इसी दौरान सोमवार शाम सूचना मिली कि शुगर मिल के पास स्थित गन्ने के खेत के पास कुछ कागजात व आधार कार्ड पड़ा है। आधार कार्ड जहीर अहमद का होने पर पुलिस ने खेत में कांबिंग की, तो कुछ दूरी पर ही उसकी टोपी पड़ी मिली। खेत के भीतर गए तो शव पड़ा मिला। जिसका चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों के आधार पर जहीर अहमद की पहचान की। पुलिस के अनुसार जहीर अहमद के चेहरे पर भारी वस्तु से हमला किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक की कार का अभी तक पता नहीं चल सका है। मृतक जहीर अहमद पूर्व में नगर पंचायत में एंबुलेंस पर चालक का कार्य कर चुका है। इसके बाद उसने अपनी कार खरीद ली थी। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि कार चालक का शव बरामद हुआ है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें