कांधला राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता के समा?
- फोटो : SHAMLI
मिसबा बनी कप्तान, रीना उप कप्तान
कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को तीन दिवसीय 41वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कांधला निकिता शर्मा का प्राचार्य प्रमोद कुमारी व क्रीड़ा प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार ने पौधा भेंट करके स्वागत किया। इसके उपरांत छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता के प्रारंभ में 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर रीना बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान दीपा चौहान बीए प्रथम वर्ष एवं तृतीय स्थान पर आशा बीए तृतीय वर्ष रहीं। वार्षिक क्रीड़ा समारोह में 10 प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करके मिसबा बीए प्रथम वर्ष और रीना बीए प्रथम वर्ष संयुक्त रूप से कप्तान और ज्योति बीए प्रथम उप कप्तान बनीं। महाविद्यालय की पूर्व कप्तान नेहा सैनी ने इस वर्ष की संयुक्त रूप से चयनित कप्तान मिसबा रीना को महाविद्यालय की मशाल सौंपी। मुख्य अतिथि और प्राचार्या ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निकिता शर्मा ने छात्राओं के साथ सीधे संवाद किया एवं उन्हें अपने जीवन में अच्छे से अच्छे पद पर पहुंचने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रामायण राम प्राध्यापक हिंदी विभाग एवं डॉ. विनोद कुमार प्राध्यापक संस्कृत विभाग के द्वारा किया।