बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
शामली/कांधला/थानाभवन। कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से नगर संयोजक अर्जुन गौतम के नेतृत्व में पैदल मार्च किया और फव्वारा चौक पर हत्या के आरोपियों का पुतला भी जलाया। उन्होंने इस मामले के आरोपियों को फांसी देने की मांग की। बाद में गृहमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम जसजीत कौर को सौंपा। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री अनूप, जिला विद्यार्थी प्रमुख सन्नी सरोहा, नगर मंत्री दीपक वर्मा, नगर सुरक्षा प्रमुख गोविंदा, सोनू, विपिन तोमर, तरुण कुमार, आकाश, ऋतिक, शिवम आदि मौजूद रहे।
कांधला में बुधवार को विहिप जिलाध्यक्ष सुभाष मलिक के नेतृत्व में विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के हर्षा हत्याकांड के विरोध में पैदल मार्च किया। नगर के मोहल्ला रायजादगान हीरालाल मंदिर से पैदल दिल्ली बस स्टैंड पहुंचे और नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते हुए दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग की। इस दौरान रविचंद्र उपाध्याय, सोनू, दीपक सैनी, अंशुल जैन, रिक्की रावत, राजीव, अमित, शुभम जैन, शुभम वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
थानाभवन में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मार्गों पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही मौके पर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद चौक बाजार पर एसएसआई को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर राकेश कंबोज, सोनू राणा, देव पंडित, भारत भूषण, दीपक, मोहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।