फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मिनी ट्रक 40 मीटर दूर तक घसीटकर ले गया कार

Sun, 22 Dec 2024 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
जलालाबाद में क्षतिग्रस्त मिनी ट्रक। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद (शामली)। गंगोह मार्ग पर हुए हादसे में मिनी ट्रक ने दूसरी साइड पर जाकर कार में टक्कर मारी। टक्कर लगने के बाद मिनी ट्रक लगभग 40 मीटर दूर तक कार को घसीटता ले गया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और मिनी ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। मिनी ट्रक टक्कर लगने के बाद रुक जाता तो बैक कर्मियों की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

मृतक आकाश चौहान के मामा संजीव ने बताया कि मौके पर टायरों के निशान बने हुए हैं। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया है। उनके अनुसार मिनी ट्रक ने गलत में आकर कार में टक्कर मारी। ट्रक में क्षमता से ज्यादा लोहा लदा हुआ है। जिला अग्रणी प्रबंधक शामली ओम प्रकाश भलोठिया व शाखा प्रबंधक जयवीर सिंह ने घटना की जानकारी ली और बैंककर्मियों की मौत पर दुख व्यक्त किया। परिजनों की तरफ से मिनी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
इकलौते पुत्र थे दोनों बैंककर्मी
बैककर्मी आकाश चौहान के पिता रेलवे में इंजीनियर है। उसकी बहन भी बाहर पढ़ाई कर रही है। आकाश के मामा ने बताया आकाश इकलौता पुत्र था। लगभग 10 दिन पहले ही पीएनबी में उसकी पहली पोस्टिंग थी। केशव त्यागी भी दो बहनों का इकलौता भाई था, जो बैंक में लगभग तीन साल से रिकवरी एजेंट का कार्य कर रहा था। दोनों की मौत से उनके परिजनों में गम का माहौल है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के परिजन शवों को अपने घर ले गए।

जलालाबाद में क्षतिग्रस्त मिनी ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें