फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे बंद रही मिल, जाम में जूझे लोग

विज्ञापन
शामली में गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली से लगा जाम। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। दिन निकलते ही तकनीकी खराबी के चलते शामली चीनी मिल साढ़े पांच घंटे बंद रहने से शहर में जाम लग गया। जिस कारण मिल गेट से लेकर अग्रसेन पार्क तक गन्ने से लदे वाहनों की लंबी लाइन लग र्गइं। शहर के रेलवे स्टेशन आने जाने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे के लगभग तकनीकी खराबी आने से शामली मिल अचानक बंद हो गई। चीनी मिल की तकनीकी खराबी की सूचना किसानों को मोबाइल से दी गई। सूचना के बावजूद किसानों का चीनी मिल में गन्ने के वाहनों की आपूर्ति जारी रही। मिल चलने के बाद दोपहर दो बजे गन्ने के वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। हालत यह हो गए कि गन्ने से लदे वाहन गन्ना यार्ड से लेकर मिल रोड, नगर पालिका कार्यालय, शहर कोतवाली रोड और अग्रसेन पार्क तक लाइनें लग गईं। गन्ने के बड़े बड़े ट्रकों की लाइन मिल गेट से लेकर राजेंद्र पार्क ओर गन्ने विभाग के कार्यालय तक लाइनें लग गई। जिससे शहर से शामली रेलवे स्टेशन जाने के पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शामली मिल के अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक नरेश कुमार ने बताया कि मिल खराबी होने की सूचना किसानों को मोबाइल से मैसेज भेजकर दी गई थी। सुबह साढ़े दस बजे के बाद मिल की तकनीकि खराबी को ठीक करके चलाया गया था। दोपहर तक शामली तक शहर की सड़कों में जाम के हालत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें