फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामड़ा गांव में एक हजार लीटर खाद्य तेल पकड़ा, दो नमूने लिए

विज्ञापन
कैराना क्षेत्र के रामडा में एसडीएम द्वारा पकड़ा गया 1000 लिटर खाद्य तेल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
रामड़ा गांव में एक हजार लीटर खाद्य तेल पकड़ा, दो नमूने लिए
विज्ञापन

कैराना। गांव रामड़ा में अवैध रूप से खाद्य तेल की सप्लाई होने का खुलासा हुआ है। पुलिस-प्रशासन की टीम ने पिकअप गाड़ी से एक मकान में उतारे जा रहे करीब एक हजार लीटर खाद्य तेल पकड़ा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पहुंचकर तेल के दो नमूने लिए है, जिन्हें जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
शुक्रवार शाम पुलिस ने गांव रामडा में एक मकान पर छापा मारा। मौके पर एक पिकअप गाड़ी में लदी खाद्य तेल की कैनों को उतारा जा रहा था। खाद्य तेल की कैनों पर किसी भी कंपनी का नाम नहीं था। सूचना पर एसडीएम मणि अरोरा मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार और सुशील कुमार कोतवाली पहुंचे और खाद्य तेल के दो नमूने लिए। इन नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि पकड़े गए करीब एक हजार लीटर खाद्य तेल को सीज कर दिया गया है। तेल के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस मामले में एसडीएम मणि अरोरा ने बताया कि सूचना पर रामड़ा गांव में एक मकान में उतारे जा रहे करीब एक हजार लीटर खाद्य तेल पकड़ा है। यह तेल सरसों का या रिफाइंड का मिलावटी हो सकता है। जांच के बाद सही स्थिति का पता चल सकेगा। जांच में मिलावट होना पाया जाता है तो आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दुकान से ब्रांडेड कंपनी के रैपर बरामद
रामड़ा में पुलिस प्रशासन द्वारा एक हजार लीटर खाद्य तेल बरामद कर मौके से पकड़े गए पिकअप चालक नाजिम निवासी रामड़ा को हिरासत में लिया । पुलिस की पूछताछ के दौरान नाजिम ने बताया कि उसे तेल चौक बाजार में एक दुकान पर भी पहुंचाना था। इस पर पुलिस व खाद्य विभाग ने चौक बाजार में एक खा़द्य तेल की दुकान पर पहुंचकर जांच की। दुकान से टीम ने विभिन्न ब्रांडेड तेल कंपनी के लगभग 5811 रैपर बरामद किए। इसके साथ ही खाद्य विभाग ने सरसों के तेल और राइस ब्रान ऑयल के दो नमूने जांच को लिए। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि एक दुकान से तेल कंपनियों के फर्जी रैपर मिले हैं। दुकानदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।

कैराना क्षेत्र के रामडा में एसडीएम द्वारा पकड़ा गया 1000 लीटर खाद्य तेल। - फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें