फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के मानक पूरे नहीं होने पर थानाभवन में बंधन बैंक की माइक्रो फाइनेंस शाखा बंद

Sat, 15 Oct 2016 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। बंधन बैंक की माइक्रो फाइनेंस शाखा सुरक्षा के मानक पूरे नहीं होने और जरूरी कागजात न मिलने के कारण बंद करा दी गई है। डीएम की संस्तुति पर यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


बंधन बैंक की कैराना, कांधला और सहारनपुर के देवबंद शाखा में लूट के बाद थाना प्रभारी साहब सिंह ने नगर की दीन दयाल मार्केट की एक संकरी गली में संचालित बंधन बैंक की जांच की। बैंक चलाने वाले अधिकारी थाना प्रभारी को कोई अनुमति पत्र नहीं दिखा सके।

इस पर थाना प्रभारी ने अधिकारियों से कह दिया कि वह डीएम के समक्ष अपने कागजात प्रस्तुत करें और बैंक संचालित करने की अनुमति लेकर आएं। तब तक बैंक नहीं चलने दिया जाएगा। कागजात और सुरक्षा के मानक पूरे नहीं होने तक बैंक की शाखा का संचालन नहीं होगा। 
विज्ञापन


बंधन बैंक के बाद थाना प्रभारी ने नगर में संचालित पीएनबी व एसबीआई बैंकों के पटल की जांच की। पिछले काफी समय से नगर की दीन  दयाल मार्केट में एक संकरी गली में स्थित धर्मशाला में बंधन बैंक संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें